UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, कड़ी निगरानी में छात्र दे रहे पेपर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार इस वर्ष कुल 52,30,297 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रदेशभर में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।