यूपी विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान गरमाया माहौल, जानिए क्यों हुई धक्का-मुक्की
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और सपा विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप-प्रत्यारोप के बीच सपा सदस्य वेल में पहुंच गए और मंत्री के भाषण के कागज छीन लिए, जिसके बाद सदन में हंगामा मच गया।