महाकाल की नगरी में फिर तनाव! शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के दौरान पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया। सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच झड़प हुई। पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी पुष्पा पांचाल के घायल होने की जानकारी है।