Mumbai Politics: 6 सांसदों को तोड़ने के बाद अब नए मिशन पर एकनाथ शिंदे, मातोश्री के करीब बनेगा नया सेना भवन
उद्धव ठाकरे के 6 सांसदों को अपनी पार्टी में शामिल करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अब मुंबई में नया ‘सेना भवन’ बनाने के मिशन पर हैं। उद्धव के गढ़ मातोश्री और दादर में जमीन की तलाश तेज हो गई है, जिससे सियासत गरमा गई है।