भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में तकरार: अमेरिकी मक्का पर नहीं बन रही भारत से बात, जानें अब क्या करेंगे ट्रंप
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता फिर से तनाव में आ गई है। अमेरिका भारत पर GM मक्का खरीदने का दबाव बना रहा है, लेकिन भारत ने पर्यावरण और स्वास्थ्य के खतरे को देखते हुए इससे इनकार कर दिया है। अमेरिका ने चेताया कि इससे भारत की अमेरिका में व्यापार पहुंच प्रभावित हो सकती है।