‘जय श्रीराम’ बोलने पर छात्र को डांटने का आरोप, कासगंज के स्कूल में बजरंग दल का हंगामा; शिक्षक को नोटिस
कासगंज के सोरों स्थित संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में ‘जय श्रीराम’ बोलने को लेकर विवाद हो गया। छात्रों ने शिक्षक पर फटकार लगाने का आरोप लगाया, जिसके बाद बजरंग दल ने कॉलेज में धरना दिया। शिक्षक ने आरोपों को संदर्भ से हटकर बताया है। डीआईओएस ने शिक्षक को तीन दिन में जवाब देने का नोटिस दिया है।