Watermelon Benefits: गर्मियों में सेहत का खजाना है तरबूज, रोजाना सेवन से मिल सकते हैं 5 बड़े फायदे
गर्मियों में तरबूज का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें 90 प्रतिशत से अधिक पानी और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने, पाचन सुधारने और दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से तरबूज खाने से वजन नियंत्रण में रहता है और त्वचा में भी निखार आता है। जानिए गर्मियों में तरबूज खाने के प्रमुख फायदे और इसे डाइट में शामिल करने का सही तरीका।