Nautapa Health Tips: भीषण गर्मी में बीमार कर सकता है आपका पसंदीदा खाना, आज ही बदलें अपनी डाइट

नौतपा की भीषण गर्मी में गलत खानपान आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकता है। जानिए एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस मौसम में किन चीजों से परहेज करना चाहिए और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए डाइट में क्या शामिल करें।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 27 May 2026, 2:56 PM IST
google-preferred
1 / 6 \"Zoom\"नौतपा की शुरुआत होते ही उत्तर और मध्य भारत में सूरज की तपिश अपने चरम पर पहुंच गई है। तेज धूप, झुलसाने वाली गर्म हवाएं और रिकॉर्ड तोड़ता तापमान शरीर को बुरी तरह थका रहा है। इस मौसम में सिर्फ बाहर की लू ही नहीं, बल्कि आपकी थाली में सजा भोजन भी आपकी सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है। (Img- Internet)
2 / 6 \"Zoom\"हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नौतपा के दौरान गलत खानपान शरीर का अंदरूनी तापमान बढ़ा देता है, जिससे डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, उल्टी और फूड पॉइजनिंग का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। सह्याद्रि हॉस्पिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मौसम में तली-भुनी चीजें जैसे बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज और ज्यादा मसालेदार भोजन से दूरी बना लेनी चाहिए। (Img- Internet)
3 / 6 \"Zoom\"मिर्च और हैवी ऑयल को पचाने में शरीर को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और अंदरूनी गर्मी बढ़ती है। इसके अलावा, रेड मीट का सेवन भी बेहद नुकसानदेह है। भारी प्रोटीन होने के कारण इसे पचाने में शरीर बहुत ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है, जिससे सुस्ती और गर्मी महसूस होने लगती है। (Img- Internet)
4 / 6 \"Zoom\"लोग अक्सर गर्मी से तुरंत राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा या ज्यादा बर्फ वाली चीजों का सहारा लेते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स आगाह करते हैं कि इनमें मौजूद अत्यधिक शुगर और कैफीन शरीर को हाइड्रेट करने के बजाय अंदर से सुखा देते हैं। ज्यादा कैफीन और शराब के सेवन से यूरिन ज्यादा आता है, जो गंभीर डिहाइड्रेशन की वजह बनता है। (Img- Internet)
5 / 6 \"Zoom\"वहीं, चिप्स और नमकीन जैसे पैकेज्ड स्नैक्स में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो सेल्स से पानी खींचकर शरीर का फ्लूइड बैलेंस बिगाड़ देती है। नौतपा में बासी या खुले में रखे भोजन से सख्त तौबा करें, क्योंकि तेज तापमान में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग और दस्त की समस्या हो सकती है। (Img- Internet)
6 / 6 \"Zoom\"इस भीषण गर्मी से बचने का एकमात्र तरीका शरीर को ठंडा रखना है। अपनी डाइट में नारियल पानी, छाछ, लस्सी, सत्तू, बेल का शरबत और तरबूज-खरबूजा जैसे ताजे फलों को शामिल करें। दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं और कभी भी खाली पेट घर से बाहर न निकलें। (Img- Internet)

Location :  New Delhi

Published :  27 May 2026, 2:56 PM IST

Advertisement