कादीपुर में किसका होगा कब्जा? दो जीत के बाद BJP के सामने हैट्रिक की चुनौती, टिकट के लिए लंबी कतार
सुलतानपुर की कादीपुर विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा पिछले दो चुनाव जीत चुकी है और अब हैट्रिक की तैयारी में है, जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस भाजपा के मजबूत किले में सेंध लगाने की कोशिश करेंगी। जानिए कादीपुर का चुनावी इतिहास, मौजूदा राजनीतिक समीकरण और 2027 में टिकट के संभावित दावेदारों के नाम।