हिंदी
BJP ने मिशन 2027 के लिए शुरू की तैयारी (Image: Dynamite News)
Sultanpur: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। मिशन-2027 के तहत पार्टी बूथ स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। इसी क्रम में जिले के सभी 2,156 बूथों और बूथ समितियों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके साथ ही 26 मंडलों की कार्यसमिति का भी सत्यापन किया जाएगा।
भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि और जिला प्रभारी मीना चौबे ने कार्यकर्ताओं को मिशन-2027 के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में सुलतानपुर की पांचों सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से बूथ स्तर पर मजबूत तैयारी करनी होगी।
मीना चौबे ने कार्यकर्ताओं से ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के मंत्र को जमीन पर उतारने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को संगठन की मजबूती का केंद्र बनाकर कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा के साथ निभानी होंगी। चुनाव से पहले संगठन की कमियों को दूर करने और बूथ समितियों को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
जिले के 2,156 बूथों और उनकी समितियों का भौतिक सत्यापन 4 सितंबर तक कराया जाना है। इसके लिए शक्तिकेंद्र स्तर पर बैठकें आयोजित कर बूथ समितियों की स्थिति की जांच की जाएगी। पार्टी का उद्देश्य बूथ स्तर के संगठन को अधिक सक्रिय और व्यवस्थित बनाना है।
भाजपा के 26 मंडलों में कार्यसमिति की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के दौरान मंडल पदाधिकारियों और सदस्यों का भी भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इससे संगठन में सक्रिय पदाधिकारियों और सदस्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा।
बैठक में बूथवार प्रमुख जातियों का अनुमानित डेटा तैयार करने की योजना पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा प्रत्येक मंडल में पक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेताओं की सूची तैयार की जाएगी। पार्टी के अनुसार, इस तरह की जानकारी चुनावी रणनीति तैयार करने में उपयोगी होगी।
Sultanpur: एक खबर और बदल गया हाल, बारिश से खराब सड़क की मरम्मत के लिए दौड़ा प्रशासन
जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि मिशन-2027 में सफलता के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती से काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाने की अपील की।
जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिले के सभी 2,156 बूथों के भौतिक सत्यापन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शक्तिकेंद्र की बैठकों के माध्यम से बूथ समितियों का सत्यापन किया जाएगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संदीप सिंह ने किया।
बैठक में डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, डॉ. आर.ए. वर्मा, घनश्याम चौहान, विजय त्रिपाठी, डॉ. प्रीति प्रकाश, आनंद द्विवेदी, शिवाकांत मिश्रा, आशीष सिंह, आलोक आर्य, रामेंद्र सिंह राणा, अखिलेश जायसवाल, चंदन नारायण सिंह, प्रदीप शुक्ल, राजेश सिंह, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश चौरसिया, रेखा निषाद, शिवशंकर सरोज, रचना अग्रवाल, राहुल भान मिश्रा, अतुल कुमार सिंह, कुसुमलता मौर्य, रीना जायसवाल, संतोष सिंह, सूर्य नारायण पांडेय, प्रदीप शर्मा, सोहनलाल निषाद, रितेश दुबे, दुष्यंत सिंह, दरगाही निषाद, प्रदीप मालवीय, विजय लक्ष्मी शुक्ला, मनीष तिवारी, अवधेश शर्मा, जग प्रसाद वर्मा, विशाल जायसवाल, राम जतन यादव, राजमणि मौर्य, राम नायक पाल, विनय प्रजापति, रोहित पांडे, राकेश सिंह, वीरेंद्र यादव, शेर बहादुर सिंह, राजेश मिश्रा, मुकेश तिवारी, आदर्श पांडे, मंजू तिवारी, रवि शंकर तिवारी, सौरभ पांडे, हिमांशु गुप्ता, मोहित साहू समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Location : Sultanpur
Published : 3 September 2026, 8:32 AM IST
Topics : Booth Verification Mission 2027 Sultanpur Politics sultanpur news UP Assembly Election 2027