117 मौतें, तबाही और राहत आयुक्त विदेश में! योगी ने रिपोर्ट मांगी तो खुल गई बड़ी पोल
उत्तर प्रदेश में 13 मई की आंधी-तूफान आपदा में 117 लोगों की मौत के बीच राहत आयुक्त डॉ. ऋषिकेश भास्कर यशोद के विदेश दौरे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में नाराजगी जताते हुए मुख्य सचिव एसपी गोयल से जवाब तलब किया है।