देवरिया में चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा: दो बदमाश गिरफ्तार, नकदी और बाइक बरामद
देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेन स्नैचिंग की बड़ी वारदात का खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर भटनी चीनी मिल के पास से की गई। तीसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।