सिसवा में बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल, गांधी नगर वार्ड के दो युवक हादसे का शिकार
सिसवा नगरपालिका क्षेत्र के सरदार पटेल नगर वार्ड में शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक नितिन चौधरी की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय यश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर सबया गांव के पास हुआ।