क्या है श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह का पूरा मामला? जानिए विवाद की जड़, हिन्दू पक्ष की मांग और हाईकोर्ट का ताजा फैसला
मथुरा के कटरा केशव देव क्षेत्र की 13.37 एकड़ जमीन को लेकर यह विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। इसमें से करीब 11 एकड़ भूमि को श्रीकृष्ण जन्मभूमि माना जाता है। बाकी भूमि पर शाही ईदगाह मस्जिद स्थित है। हिंदू पक्ष का दावा है कि पूरी भूमि श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है, और वहां पर औरंगजेब के काल में मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया गया।