दोस्त घर से बुलाकर ले गए, फिर चली गोली; 17 साल के जीशान की मौत, पिता की तहरीर पर 3 युवकों पर केस दर्ज
महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा में गोली लगने से 17 वर्षीय जीशान हास्मी की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पिता युसुफ हास्मी की तहरीर पर अमन, सवीर अहमद और प्रदीप जायसवाल को नामजद किया गया है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।