पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, लातूर में 91 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे सात बार लातूर से सांसद रहे और लोकसभा के स्पीकर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे। उनके निधन से कांग्रेस ने एक अनुभवी, शांत नेता को खो दिया है।