बाराबंकी के अवसनेश्वर मंदिर पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, सावन माह में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
सावन के पावन माह के चतुर्थ सोमवार को बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ तहसील स्थित ऐतिहासिक अवसनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) रितेश कुमार सिंह ने हेलीकॉप्टर से मंदिर प्रांगण में पुष्पवर्षा की, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।