नायका के पांच वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया इस्तीफा
नायका के पांच वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। इस मामले से अवगत दो लोगों ने बताया कि इस्तीफा देने वालों में सुपरस्टोर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), मुख्य व्यापार अधिकारी और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी भी शामिल हैं।