नायका के पांच वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

नायका के पांच वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। इस मामले से अवगत दो लोगों ने बताया कि इस्तीफा देने वालों में सुपरस्टोर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), मुख्य व्यापार अधिकारी और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी भी शामिल हैं।

Updated : 25 March 2023, 8:50 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: नायका के पांच वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। इस मामले से अवगत दो लोगों ने बताया कि इस्तीफा देने वालों में सुपरस्टोर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), मुख्य व्यापार अधिकारी और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि नायका सुपरस्टोर के सीईओ विकास गुप्ता, नायका फैशन के मुख्य व्यापार अधिकारी गोपाल अस्थाना, मुख्य वाणिज्यक संचालन अधिकारी मनोज गांधी, व्यापार प्रमुख शुचि पांड्या और वित्त प्रमुख ललित प्रूथी ने इस्तीफा दे दिया।

जहां चार अधिकारियों के इस्तीफा देने का कारण अभी तक सार्वजनिक नहीं हुआ है, वहीं प्रूथी शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी यूनिवो में मुख्य वित्त अधिकारी के तौर पर नियुक्त हो गए हैं। प्रूथी नायका में लगभग एक साल से काम कर रहे थे।

नायका ने इसे ‘स्वैच्छिक और अनैच्छिक निकास’ बताया।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “नायका जैसी 3,000 से अधिक कर्मचारियों वाली संस्था में स्वैच्छिक और अनैच्छिक निकास अप्रत्याशित नहीं है।”

Published : 
  • 25 March 2023, 8:50 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement