महाराजगंज में विधवा महिला को भी नहीं छोड़ रहे दलाल, बिजली विभाग के कर्मचारी ने जिंदगी में किया अंधेरा, जानें पूरा मामला
जब डाइनामाइट न्यूज़ ने इस मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की तो अवर अभियंता (JE) महेंद्र जायसवाल ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। आरोपित संविदाकर्मी को तत्काल प्रभाव से हटाकर अन्यत्र अटैच कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पीड़िता द्वारा लिखित शिकायत दी जाती है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।