नैनीताल में जिला पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, जुलूस और सभा पर रोक
नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव परिणामों के बाद प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए मुख्य कोषागार और जिला कार्यालय के 500 मीटर दायरे में जुलूस, नारेबाजी और भीड़ पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।