Video: कांग्रेस का केंद्र पर हमला, मनरेगा के समर्थन में 5 जनवरी से राष्ट्रव्यापी अभियान
नई दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में मनरेगा में बदलाव के केंद्र सरकार के फैसले पर कड़ी नाराज़गी जताई गई। कांग्रेस ने इसे गरीब विरोधी कदम बताते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया और 5 जनवरी से देशभर में “मनरेगा बचाओ अभियान” चलाने का ऐलान किया।