Samsung का अगला बड़ा सरप्राइज, Galaxy Z TriFold जल्द लॉन्च; जानें डिज़ाइन और फीचर्स को लेकर क्यों बढ़ी चर्चा
Samsung Galaxy Z TriFold की लॉन्चिंग नजदीक है। इस ट्राई-फोल्ड फोन में 10 इंच की मेन स्क्रीन, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 5,437mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी टेस्टिंग अमेरिका और कई एशियाई देशों में शुरू हो चुकी है।