हनुमान भक्त नौशाद को दबंगों ने बनाया निशाना, तेजाब से किया हमला, जानें पूरा मामला
मैनपुरी जिले के करहल इलाके में हनुमान भक्त नौशाद पर दबंगों ने जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने नौशाद की बेरहमी से मारपीट की और अधमरा होने पर उसके सिर पर तेजाब उंडेल दिया। इस घटना के बाद नौशाद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। नौशाद ने अपने हमलावरों के खिलाफ आरोप लगाए हैं, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।