सहजनवा में रातभर तलाश करती रही पुलिस, लेकिन अब तक नहीं मिला कोई सुराग
गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र से एक पांच वर्षीय बच्चे के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पूरी रात तलाश जारी रखी, लेकिन अब तक बच्चे का पता नहीं चल सका है।