UP News: कानपुर देहात की जनता को मिली ये सौगात, जानें पूरी खबर
कस्बे से होकर गुजरने वाली रामगंगा कमांड नहर पर बने नवीन नहर पुल का लोकार्पण रविवार को रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार ने फीता काटकर किया। लंबे समय से जर्जर पड़े पुराने पुल के कारण आवागमन लगातार बाधित रहता था और जाम की स्थिति बनी रहती थी। नए पुल के निर्माण से हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।