जब सड़क ही नहीं तो विकास कैसा? घायल महिला को 4 किमी डोली में ढोते रहे ग्रामीण, तस्वीरों ने खोली हकीकत
विकास के दावों के बीच नैनीताल के एक गांव से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को डोली बनाकर कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।