Hamirpur: पारिवारिक विवाद या कुछ और? 80 साल की बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। राठ थाना क्षेत्र के मवई गांव में 80 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उनके नाती ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।