रामपुर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आजम खान से की मुलाकात
अखिलेश यादव गुरुवार को आजम खान से मिलने रामपुर जिला जेल पहुंचे। जौहर विश्वविद्यालय में स्वागत के बाद सपा प्रमुख सीधे जेल गए, जहां दोपहर करीब 1:42 बजे दाखिल हुए। एक साल के भीतर दोनों नेताओं की यह तीसरी मुलाकात है।