Mainpuri News: डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर कीचड़ डालने से हंगामा! सपा नेताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंप खोला मोर्चा
मैनपुरी के लोहिया पार्क में स्थापित डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर कीचड़ डालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।