चढ़ावा चोरी कांड में वकीलों का महा-ऐलान; चंपत राय समेत 3 दिग्गजों को अल्टीमेटम, ‘3 दिन में अयोध्या छोड़ो वरना…’
अयोध्या बार एसोसिएशन ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस न लड़ने का फैसला किया है। नियम तोड़ने वाले वकील पर 5 लाख का जुर्माना और आजीवन प्रतिबंध लगेगा। वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राय को 3 दिन में अयोध्या छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है।