एस्चेरिचिया कोली (E. coli) क्या है? CAG ने रेलवे स्टेशन के पीने के पानी में बैक्टीरिया को किया चिह्नित
CAG की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। जांच में कई जगहों के वॉटर कूलर से लिए गए नमूनों में E. coli मिला। लेकिन मामला सिर्फ बैक्टीरिया मिलने तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट ने पानी की जांच, क्लोरीन स्तर और तय मानकों के पालन में भी कमियां बताई हैं।