C.O.D. पुल पर दंपति से चेन लूट, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज; गोल्फ क्लब के दो हेल्पर गिरफ्तार
कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र में सीओडी पुल के पास दंपति से हुई चेन स्नैचिंग का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों योगेश और दानिश को गिरफ्तार कर महिला से छीनी गई सोने की चेन और लॉकेट बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी गोल्फ क्लब में हेल्पर का काम करते थे।