जान ना पहचान मैं तेरा महमान… “पीडब्ल्यूडी का आदेश” कहकर खोद रहे थे खेत, विरोध होते ही मशीन लेकर भागे लोग
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में खेत से बिना अनुमति मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। किसानों ने आरोप लगाया कि शाम के अंधेरे में जेसीबी लगाकर खेत से मिट्टी निकाली जा रही थी। विरोध बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोग मशीन लेकर फरार हो गए।