मुजफ्फरनगर में 14 लाख की चोरी का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान, घर की ही महिला निकली आरोपी
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र में 14.50 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस जांच में फर्जी निकला। हरिनगर गांव की महिला ने घर से लाखों रुपये चोरी होने और बदमाशों द्वारा हमला किए जाने की शिकायत की थी, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि महिला ने खुद 4.40 लाख रुपये चोरी कर कूलर में छिपाए थे।