सस्ते प्लान्स को अलविदा: एयरटेल के बाद Jio ने भी बंद किए किफायती रिचार्ज, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा बोझ
भारत में अब सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स का दौर खत्म होता नजर आ रहा है। एयरटेल और जियो दोनों ने अपने किफायती 249 रुपये वाले लोकप्रिय प्लान्स को बंद कर दिया है। इससे ग्राहकों को महंगे रिचार्ज की ओर शिफ्ट होना पड़ेगा। जानिए पूरा अपडेट और इसका असर।