महोबा में फसल बीमा घोटाला: कंपनी ने किसानों के साथ किया करोड़ों का धोखा, आरोपियों को जेल भेजने की मांग
महोबा जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कंपनी द्वारा किसानों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है। इस मामले में बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। किसान अब दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।