जंगल, ठंड और मौत के साए में मासूम: क्यों पूरी रात माता-पिता की रखवाली करता रहा 5 साल का बच्चा?
ओडिशा के देवगढ़ जिले से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना में 5 साल का बच्चा पूरी रात जंगल में अपने मृत पिता और बेहोश मां के पास बैठा रहा। घरेलू विवाद के बाद माता-पिता ने कीटनाशक का सेवन किया था। सुबह बच्चे ने मदद मांगकर पूरी घटना का खुलासा किया।