हिंद महासागर में बढ़ी समुद्री लुटेरों की गतिविधियां, हर खतरे का सामना करने के लिए हम तैयार: नौसेना प्रमुख
नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मबीर सिंह ने आज बताया कि नौसेना ने हाल ही में भारत के जलक्षेत्र में आये चीन के एक नौसैनिक पोत को खदेड़ा था और चीन को साफ शब्दों में बता दिया गया है कि उसके नौसैनिक पोत बिना अनुमति के भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र में नहीं आ सकते।