कर्नाटक में महिलाओं को मिलेगी साल में 12 पीरियड लीव, क्या देश के बाकी राज्य भी लागू करेंगे ये नियम
कर्नाटक सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर समानता को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने साल में 12 ‘मेंस्ट्रुअल लीव’ यानी पीरियड लीव की मंजूरी दी है। यह नियम सरकारी, निजी, आईटी और गारमेंट सेक्टर की महिला कर्मचारियों पर लागू होगा।