गोरखपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बड़ा खुलासा, एक व्यक्ति ने बनवाए चार फर्जी पासपोर्ट, जानें आगे क्या हुआ
गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा चार अलग-अलग नाम और पहचान से पासपोर्ट बनवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने इन पासपोर्टों से विदेश यात्रा भी की। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।