लापरवाही पर DPRO की सख्त कार्रवाई, पंचायत सफाई कर्मी सस्पेंड; पढ़ें पूरी खबर
महराजगंज के ग्राम पंचायत कैमी में नालियों की सफाई न होने की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जांच में लापरवाही और अनुपस्थिति के आरोप सिद्ध होने पर सफाई कर्मी को निलंबित किया गया। मामले की विभागीय जांच जारी है।