‘ऑपरेशन सिंदूर’ का बदला लेने की तैयारी! UP एटीएस की पूछताछ में आतंकी बिलाल ने उगले कई राज
उत्तर प्रदेश एटीएस ने सहारनपुर से गिरफ्तार आतंकी बिलाल से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बिलाल पाकिस्तान के अलकायदा हैंडलरों के संपर्क में था और भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। जांच में सामने आया कि वह सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जिहाद के रास्ते पर भड़काने की कोशिश कर रहा था।