क्या फिर पानी-पानी होगा पाक! पाकिस्तान में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, 2022 जैसी तबाही की आशंका
पाकिस्तान में एक बार फिर बाढ़ जैसी भयावह स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश और ग्लेशियरों के पिघलने से झीलों के टूटने का खतरा है। सरकार ने आपातकालीन अलर्ट जारी कर दिया है। विशेषज्ञों को डर है कि 2022 जैसी तबाही दोबारा न आ जाए, जब बाढ़ में 1,700 से अधिक लोग मारे गए थे।