लखनऊ में खुले नाले का कहर, पैरापेट तोड़कर नाले में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत
लखनऊ में एक ई रिक्शा खुले नाले में पैरापेट वॉल तोड़कर गिर गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही गुडंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा और चालक को नाले से बाहर निकलवाया।