महिला सभासद के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल, अध्यक्ष, बेटे और ‘पत्रकार-ठेकेदारों’ पर लगाए गंभीर आरोप
महराजगंज के निचलौल नगर पंचायत में महिला सभासद प्रीती यादव के इस्तीफे ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने अध्यक्ष, उनके पुत्र और पत्र में उल्लिखित ‘पत्रकार-ठेकेदारों’ पर गंभीर आरोप लगाए हैं तथा मंडलायुक्त स्तर की जांच की मांग की है। आरोपों पर संबंधित पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।