उत्तर भारत में मॉनसून का बदला मिजाज, पहाड़ों पर बारिश और मैदानों में उमस ने बढ़ाई चिंता
उत्तर भारत में मॉनसून का असर अब अलग-अलग रूपों में नजर आने लगा है। जहां एक ओर दिल्ली-एनसीआर में उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं उत्तराखंड और बिहार जैसे राज्यों में भारी बारिश और लैंडस्लाइड का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।