ऑपरेशन “नवजीवन” का बड़ा असर, नक्सलियों पर पुलिस का शिकंजा; भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद
झारखंड में चल रहे ऑपरेशन “नवजीवन” के तहत 27 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें भाकपा (माओवादी) के 25 और जेजेएमपी के 2 सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 17 हथियार और हजारों गोलियां बरामद की हैं। झारखंड पुलिस का कहना है कि लगातार अभियान और बढ़ते दबाव के कारण नक्सली संगठन कमजोर पड़ रहे हैं।