नैनीताल में दर्दनाक हादसा: कोटाबाग में बरसाती नाले में बही बोलेरो, एक व्यक्ति लापता, दो की जान बची
कोटाबाग में सोमवार रात गरुणि नाले में एक सरकारी बोलेरो कार बह गई। तीन लोग उसमें सवार थे। दो को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दीपक रस्तोगी अब भी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, प्रशासन मौके पर तैनात है।