MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: WhatsApp चैट से खुला 50 लाख की डील का राज, जांच के घेरे में कोचिंग डायरेक्टर
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक अहम सुराग हाथ लगा है। जांच एजेंसी को मिली एक WhatsApp चैट से पेपर लीक की डील 50 लाख रुपये में होने की आशंका जताई जा रही है।